गोड्डा
मादक पदार्थों पर रोक को लेकर चांदा प्लस टू विद्यालय द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी : नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चांदा में मादक पदार्थों पर रोक लगाने को लेकर छात्रों, शिक्षकों व अन्य द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं रैली के माध्यम से चांदा गांव में मादक पदार्थों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने ड्रग्स के कुचक्र को तोड़ो-जीवन से नाता जोड़ो- आदि मादक पदार्थों पर रोक लगाने झारखंड राज्य और भारत देश को नशा मुक्त करने संबंधी कई प्रकार का नारे भी लगाया।
इस दौरान जगह-जगह पर रुककर छात्रों, शिक्षको आदि के द्वारा ग्रामीणों को यह जानकारी दी गई और उनसे आग्रह भी किया गया की मादक पदार्थों के सेवन पर शत प्रतिशत रोक लगाने का प्रयास करें। न ही मादक पदार्थों का उपयोग करें, न ही किन्हीं दूसरे को मादक पदार्थों का उपयोग करने दें। अगर यह जानकारी मिले कि अमुक लोग, व्यक्ति मादक पदार्थों का सेवन करते हैं तो उन्हें आग्रह पूर्वक समझा, बुझाकर उससे होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए मादक पदार्थों के सेवन से दूर करने का प्रयास करें। ताकि नशा मुक्त भारत का निर्माण हो सके और मादक पदार्थों के सेवन पर पूर्ण रूप से रोक लग सके। मौके पर प्राचार्य डॉ० अजय कुमार, शिक्षक हृदयानंद मंडल, नौसर अंसारी, ओबैदुल रहमान, रिचा भारती, श्याम सुंदर मंडल, छात्र ऋतुराज, प्रिंस पोद्दार, आदित्य झा, रोशन कुमार, बंटी कुमार रजक, सुहाना कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, आंचल कुमारी, रश्मि कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ सिंह झारखंडी आदि शामिल थे।



