गोड्डा
महज 48 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी, बज्रपात में ट्रांसफार्मर हुआ था खराब
- ग्रामीणों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी : महज 48 घंटे के अंदर गांव में ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में काफी उत्साह है। बता दें कि बीते 25 जून को गांव का ट्रांसफार्मर के निकट ही वज्रपात हो जाने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को दी गई। उन्होंने देर न करते हुए इस पर तुरंत पहल किया और बिजली विभाग से अभिलंब ट्रांसफार्मर गांव में भिजवाया। इस त्वरित कार्य के चलते ग्रामीणों में भारी उत्साह है और ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीण बुजुर्ग अखिलेश्वर ठाकुर, रंजन कुमार ठाकुर, विक्रम कुमार झा, संजय कुमार ठाकुर, गोलू कुमार, प्रदीप ठाकुर, शशांक कुमार, रंजीत ठाकुर आदि ने बताया कि इस प्रकार से त्वरित संज्ञान लेकर मात्र 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवा देना अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्य है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के इस प्रकार के कई अच्छे कार्यों के चलते ग्रामीण उन पर बेतहाशा विश्वास कर रहे हैं।आने वाले समय में भी ग्रामीणों का यह मजबूत विश्वास अडिग रहेगा क्योंकि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के साथ ही उनकी आवश्यकता के अनुसार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समस्याओं को दूर करने में टूट पड़ती है और पूर्ण रूप से अविलंब ग्रामीणों के तमाम समस्याओं का निदान करती हैं। जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह और विश्वास भरा हुआ है।



