
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 29.05.2025 को सोशल मीडिया में एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा था कि थाना सरई क्षेत्र के पुरानी देवसर में आने-जाने वाले वाहनों को कुछ लोगों के द्वारा रोककर चालकों से लूट की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एस.डी.ओ.पी. राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी सरई जीतेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में वीडियो को पुलिस थाना सरई द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान 1- हृदयलाल सिंह पिता विजयबहादुर सिंह उम्र 25 साल निवासी बहेरहाडांड़ चौकी बरका 2- तेजबली सिंह गोंड पिता रंगबिहारी सिंह उम्र 25 साल निवासी बहेरहाडांड चौकी बरका 3 जगलाल सिंह पिता जगजाहिर सिंह उम्र 30 साल निवासी कुकरांव चौकी तिनगुड़ी 4- बृजेन्द्र कोल पिता रामप्रताप कोल उम्र 35 साल निवासी कुकरावं चौकी तिनगुड़ी थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) के रूप में हुई जिनसे पूंछतांछ की गई। चारो बताये कि सरई बाजार में पल्लेदारी का काम करते है. जो पल्लेदारी करके वापस घर लौट रहे थे, शराब पिये हुए थे व रास्ते में आपस में झगड़ा विवाद करने लगे थे तथा लड़ाई झगड़ा के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोकने लगे थे। उनके द्वारा किसी भी वाहन चालकों से लूटपाट नही की गई है। उक्त के सम्बध में किसी के द्वारा कोई शिकायत/आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर चारों आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है।



