पाकुड़

भाजपा पाकुड़ इकाई ने किया वीर शहीद सिद्धो- कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण

BJP Pakur unit garlanded the statue of brave martyr Sidhu-Kanhu Murmu

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने हूल दिवस के अवसर पर पाकुड़ के सिद्धो- कान्हू मुर्मू पार्क में हूल क्रांति के महानायक सिद्धो-कान्हो, चांद-भैरव, फुल-झानो को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि हूल दिवस हमें याद दिलाता है कि आज़ादी की नींव सिर्फ तलवारों से नहीं, बल्कि आदिवासी आत्मबल और बलिदान से भी रखी गई थी। सिदधो- कान्हू जैसे वीरों की हुंकार आज भी देश को स्वाभिमान और संकल्प की प्रेरणा देती है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में देश के आम नागरिकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हूल का संथाली अर्थ है विद्रोह और हूल क्रांति को संथाल विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है। झारखण्ड के भोगनाडीह गांव में 30 जून 1855 को वीर सिद्धो- कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा दिया था। उस दौरान 400 गांवों में 50 हजार से अधिक लोग एकजुट हो गये थे। हमारी माटी छोड़ो का ऐलान करते हुए अंग्रेजों के अपने धरती से निकलने के लिए युद्ध शुरू कर दिया था। 1855- 56 में झारखंडू में संथाल आदिवासी समुदाय द्वारा ब्रिटिश शासन के खिलाफ किये गये क्रांतिकारी विद्रोह संथाल हूल की याद में हूल दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने अपने वीरता से ब्रिटिश साम्राज्य के नींव हिला दी थी। यह दिन आदिवासी समाज के वीर वीरांगनाओं की सुर गाथा और बलिदान को याद करने का अवसर देता है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वही गौरव अब जन-जन तक पहुंच रहा है – इतिहास भी सम्मानित हो रहा है, और भविष्य भी सशक्त। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह,जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह , पवन भगत, सपन दुबे, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल,पार्वती देवी, रतन भगत,पार्थ रक्षित ,संजीव साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button