गोड्डा

हूल दिवस पर जोहार आदिवासी संगठन द्वारा भव्य मोटरसाइकल रैली आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा (महागामा) : हूल क्रांति दिवस के अवसर पर प्रखंड में जोहार आदिवासी संगठन द्वारा एक भव्य मोटरसाइकल रैली का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में आदिवासी पुरुष, युवा व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
उक्त रैली ललमटिया महागामा होते हुए ऊर्जा नगर तक पहुँची, जहाँ आदिवासी नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने 1855 की हूल क्रांति में सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों के शौर्य व बलिदान को याद किया और कहा कि यह दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अधिकार और अस्मिता की लड़ाई का प्रतीक है। उक्त रैली में “जोहार जोहार सिद्धू कान्हू”, “हमारा अधिकार हमें चाहिए”, के साथ साथ संगठन ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर नारे गूंजते रहे।
इस दौरान आदिवासियों को उनका हक दिलाने की भी मांग बुलंद की। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्यों ने सरकार से मांग की कि हूल दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाए और सिद्धू-कान्हू की गाथा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।महागामा में जोहार आदिवासी संगठन की यह रैली न सिर्फ सांस्कृतिक एकजुटता का परिचायक रही, बल्कि आदिवासी समाज की चेतना, अधिकार और इतिहास की याद दिलाने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति भी बनी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button