बेतुल
बैतूल जिले 1530 बूथो पर सुनी गई मन की बात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रतिमाह अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 123 वें संस्करण के अंतर्गत जिले के 30 संगठनात्मक मंडलो के 1530 बूथो पर जिला पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ ने मन की बात कार्यक्रम सूना इसी कडी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार एवं मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने मुलताई नगर के राजीव गांधी वार्ड के बूथ क्रमंाक 122 पर मन की बात कार्यक्रम सुना । वही बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल व मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कोठीबाजार मंडल के बूथ क्रमांक 92 पर मून्ना सिंह रघुवंशी के निवास पर मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। इसी तहर आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने चंद्रशेखर वार्ड स्थित निवास पर मन की बात कार्यक्रम सुना। भैसदेही विधायक महेन्द्रसिंह चौहान ने संजीवनी हास्पिटल में अपने ईलाज के दौरान मोबाईल पर मन की बात सूनी। घोडाडोगरी विधायक गंगा उइके ने रेडियों के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के जिला प्रभारी नरेन्द्र गढेकर ने बताया कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम देश से संवाद की तरह है। इस कार्यक्रम में आपातकाल के साथ साथ खेल और पर्यावरण को लेकर सामुहिक सामाजिक शक्ति का आह्वान श्री मोदी जी द्वारा किया गया।




