पाकुड़

कर्मवीर के जन्मदिवस पर भाजपा इकाई ने किया वृक्षारोपण

BJP unit planted trees on the birthday of Karmaveer

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर के जन्मदिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला अध्यक्ष अमित पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। पाकुड़ नगर के खदान पाड़ा में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि संगठन महामंत्री कर्मवीर जी के जन्मदिन पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ पौधरोपण कर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कियागया ।पर्यावरण के दूषित होने का जो परिणाम आज हम सबको को भोगना पड़ रहा है।उससे सीख लेने की आवश्यकता है। संगठन महामंत्री कर्मवीर के के जन्म दिन पर वृक्षारोपण पार्टी के फैसले के संबंध में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष व हरियाली से इंसानी जीवन में वृद्धि होने की बात भारतीय शास्त्रों में कहा गया है।
सामाजिक लाभों की बात करे तो, वृक्षारोपण से समुदायों को हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण मिलता है। पेड़ छाया प्रदान करते हैं, जिससे गर्मियों में ठंडक मिलती है और ऊर्जा की खपत कम होती है। साथ ही, वृक्षारोपण से सामुदायिक भावना भी मजबूत होती है, क्योंकि लोग मिलकर पेड़ लगाते हैंं और उनकी देखभाल करते हैं। वृक्षारोपण से बच्चों और युवाओं में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व को समझते हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला आई टी सेल संयोजक पार्थ रक्षित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, सपन कुमार दुबे उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button