मुरादाबाद
मोहर्रम के जुलूसों की सुरक्षा का जायज लिया व सीसीटीवी कैमरे भी परखे, एसपी सिटी रणविजय सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मोहर्रम के जुलूसों को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त की और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के बारे में समझाया
मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जुलूसों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि उन्होंने फोर्स के साथ नगर कोतवाली, मुगलपुरा और नागफनी थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी परखे उन्होंने लोगों से बातचीत कर फीड बैंक भी लिया। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक कर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा ताकि लोगो को कोई परेशानी न हो ।



