गोड्डा

होम्योपैथिक कॉलेज में फिर से नामांकन शुरू करने को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : परसपानी स्थित राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज में फिर से नामांकन शुरू करने को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित किया है। जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए पत्र में कहा है कि कुछ तकनीकी खामियों के कारण राज्य का इकलौता होम्योपैथिक कॉलेज में नामांकन की मान्यता रद्द कर दी गई है। मान्यता रद्द होने से सत्र 2025 26 के नामांकन को भी बंद कर दिया गया है जिससे दर्जनों छात्रों का भविष्य अंधकार में हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह पूर्वक कहा है की रद्द किए हुए होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता को पुणे सभी कमियों को दूर करते हुए कॉलेज को शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से कॉलेज के जर्जर भवन के जिर्णोद्धार एवं पहुंच पथ का भी निर्माण करने की बात कही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button