गोड्डा
डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महान राष्ट्रभक्त, जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शाह एवं संगोष्ठी के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह की उपस्थिती में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गीत के साथ हुई। गोष्टी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणधीर सिंह ने कहा कि डॉ० मुखर्जी का जन्म पश्चिम बंगाल मैं हुई, देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई, आजादी के बाद भारत सरकार में प्रथम उद्योग मंत्री बने और अपने कार्यकाल में देश में ऐसी उद्योग नीति बनाई जिसमें बड़े छोटे मध्य सभी को साथ लेकर देश की अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत की जाए इस पर उन्होंने कार्य किया। ऐसी उद्योग नीति जिसमें देश के मजदूर नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। चीन और रूस की उद्योग नीति को दरकिनार करते हुए ऐसी नीति लागू की जिसके चलते भारत में कुटीर उद्योग की न्यू रखी गई बाद में नेहरू ने इस उद्योग नीति को दर किनार कर दिया। अगर आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नीति इस देश में चलती रहती तो आज देश उद्योग के मामले में और तरक्की पर होती। कहा कि डॉ० मुखर्जी ने नारा दिया था इस देश में एक संविधान एक विधान और एक निशान चलेगा इस नारा को लेकर वह कश्मीर की और निकल पड़े।
कहा कि कश्मीर में उस समय तिरंगा नहीं फहराया जाता था जिसको लेकर उन्होंने जोरदार आवाज उठाई, राष्ट्र के मान सम्मान को लेकर अपने आप को निछावर करने वाले ऐसे महान विभूति जिसको कश्मीर में गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया जहां उनकी मृत्यु संदेहास्पद तरीके से हुई जो किसी से छिपी हुई नहीं है। जिस कश्मीर के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, जो उन्होंने बलिदान दी, मोदी सरकार ने आज उनके सपनों को साकार करके दिखाया है। जिला महामंत्री मुरारी चौबे ने कहा कि आज उनके जन्म जयंती पर हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि उनके पद चिन्हों पर चलकर सशक्त राष्ट्र का निर्माण हेतु विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ कर सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला के महामंत्री राजेश टेकरीवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला के उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने की। कार्यक्रम में जिला के जिला के उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला मंत्री राम नरेश यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजीत सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवराम जायसवाल, सोनू झा, मिथिलेश झा, जयप्रकाश सिंह, राजेश भगत बबलू सिंह कैरभ भारती, संत श्रीवास्तव, वेदानंद ठाकुर, जीतू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



