गोड्डा
गोवा में मजदूरी कर रहे गोड्डा के मजदूर का दिल का दौरा पड़ने से मौत
- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा : गोवा में मजदूरी कर रहे गोड्डा के मजदूर का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गया। मृतक के घर वालों को इसकी जानकारी मिलने के बाद सबों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया गया कि प्रखंड अंतर्गत जमायडीह पंचायत के जमायडीह ग्राम का गुंजन ईशर, पिता शंभू ईशर का पुत्र जो गोवा में मजदूरी का काम करता था, अचानक हर्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई है। जिसके बाद मृतक के शव को लाने के लिए गोवा में मजदूरी पर रखने वाले मलिक को फोन किया तो उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद मृतक के परिजनों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को फोन किया। वहीं जनप्रतिनिधि के सहयोग से मृतक के शव को गोड्डा लाया जा रहा है। बताया गया कि शव शाम तक मृतक के गांव पहुंच जाएगा। वहीं परिजन सहित ग्रामीण शव को देखने के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। मृतक गुंजन की पत्नी जिछया देवी एवं उनकी दो पुत्री शबनम और सुहानी का रो रोकर बुरा हाल है। सभी शव के गांव पहुंचने की प्रतिक्षा में हैं। वहीं गांव में मातम का माहौल है मृतक गुंजन की पत्नी दहाड़ मार कर रो रही है। वहीं बताया गया कि घर में कमाने वाला मृतक अकेला ही था, मृतक की पत्नी सहित दो बेटियां हैं जिसके पालन पोषण पर भी आफत है।



