मथुरा

साहब आगे नहीं जा सकते, होमगार्ड ने रोका डीएम-एसएसपी का रास्ता, अफसर हुए खुश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा।  गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले में निरीक्षण के दौरान ऐसी घटना सामने आई, जहां एक होमगार्ड की कर्तव्यनिष्ठा ने जिले के शीर्ष अधिकारियों का ही रास्ता रोक दिया। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार जब मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग की ओर बढ़ रहे थे, तब बागड़ी प्याऊ तिराहे पर तैनात होमगार्ड ने उन्हें रोक दिया। होमगार्ड ने यह स्पष्ट करते हुए ई-रिक्शा को आगे बढ़ने से मना कर दिया कि परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की एंट्री नहीं है। जब उन्हें बताया गया कि ई-रिक्शा में खुद जिलाधिकारी और एसएसपी हैं, तब भी वह अपने कर्तव्यों पर अडिग रहा और नियमों का पालन करते हुए ई-रिक्शा को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। होमगार्ड की इस ईमानदारी और नियमों के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने बिना किसी आपत्ति या बहस के अपना रास्ता बदल लिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, “यह कर्तव्यों का सर्वोत्तम उदाहरण है। सभी सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश थे कि परिक्रमा मार्ग में किसी भी ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं मिलेगा, और इस होमगार्ड ने उस आदेश का पूरी निष्ठा से पालन किया है।” एसएसपी ने होमगार्ड को आगामी मीटिंग में सम्मानित करने की घोषणा भी की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button