मथुरा

विश्व हिंदू परिषद ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज प्रखंड गोवर्धन के भवनपुरा में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने समाज को वृक्षारोपण कर धरा को बचाने का संदेश दिया।
गोवर्धन में चलाए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जामुन, नीम, पीपल, आंवला, अमरूद एवं नींबू के 101 पेड़ लगाए गए। गोवर्धन में आयोजित गुरुपूर्णिमा मेले में प्रांत, जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसकी व्यवस्था विहिप जिला गौरक्षा प्रमुख एवं समाजसेवी हरेकृष्ण चौधरी द्वारा की गई। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, विभाग धर्माचार्य प्रमुख मुकुंदानन्द जी महाराज, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी, विभाग मंत्री देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला संयोजक राम तोमर, जिला गौरक्षा प्रमुख हरेकृष्ण चौधरी, गोवर्धन प्रखंड मंत्री जगदीश गोकुलिया, बजरंग दल सह संयोजक शिवा ठाकुर, प्रवीण कौशिक, लखन, कान्हा शर्मा सहित स्थानीय लोगों ने वृक्षारोपण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button