बेतुल

बैतूल हेमंत खंडेलवाल के स्वागत में उडदन जोड़ पर उमड़ा जनसैलाब

लाडले नेता के स्वागत में गांव-गांव से पहुंचे कार्यकर्ता फूल-मालाओं से किया आत्मीय अभिनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले की राजनीति रविवार को गौरव के उस पल की साक्षी बनी, जब पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक और भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत विजय खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर उडदन जोड़ पर  ऐसा आत्मीय और भव्य स्वागत हुआ, जिसे देखकर हर कोई भावविभोर हो उठा। कार्यकर्ताओं का जोश ऐसा था कि बारिश की बौछारों में भीगते हुए भी वे अपने नेता के इंतजार में अडिग खड़े रहे। जगह-जगह जयघोष गूंजे, फूलों की वर्षा हुई और रास्ते स्वागत के रंग में रंग गए।
अपने लाडले नेता को देखने और उनका अभिनंदन करने की तैयारी कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले से ही शुरू कर दी थी। आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और  खंडेलवाल को फूल मालाएं पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत के लिए जुटे कार्यकर्ताओं को हल्की बारिश का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उनके जोश में कोई कमी नहीं आई। वे पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ अपने नेता के स्वागत में डटे रहे।
उडदन जोड़ पर उप सरपंच तथागत मिश्रा ने अगुवाई की। वहीं उडदन जोड़ पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए उनकी अगुवाई में भाजपा को और अधिक मजबूती देने का संकल्प दोहराया। यह अवसर कार्यकर्ताओं और जनता के अपार स्नेह और विश्वास की मिसाल बन गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button