गाजियाबाद

आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में 8 जुलाई को 30वें पीजीडीएम बैच हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम एस्पिरेशन -2025 का आयोजन

गाज़ियाबाद : आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहन नगर गाज़ियाबाद में दिनांक 8 जुलाई को 30वें पीजीडीएम (2025 -27) बैच के प्रतिभागियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम “एस्पिरेशन -2025” का शुभारम्भ किया जा रहा है। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र में विनोद जुत्शी, सेवानिवृत्त आईएएस एवं फॉर्मर सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, भारत सरकार, डॉ राधे श्याम मिश्रा सेवा निवृत्त आईएएस, फॉर्मर स्पेशल सेक्रेटरी, रेवेन्यू, भारत सरकार, सदाफ सईद, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मुथूट माइक्रोफिन लि, डॉ सुशी सिंह, कोफाउंडर एंड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मिस पूजा मित्रा चेनॉय, हेड एच आर, एचटी डिजिटल, आई.टी.एस -द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा व आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अजय कुमार सम्मिलित होंगे। इस दौरान पीजीडीएम की चेयरपर्सन डॉ अनुषा अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उत्साहित करना, संस्थान के विभिन्न नियमो और कॉरपोरेट जगत के बदलते परिवेश में सफलता के सूत्रों से परिचित कराना है। 11 जुलाई तक चलने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षा जगत और कॉरपोरेट जगत के एक्सपर्ट्स द्वारा मैनेजमेंट गेम्स, आइस ब्रेकिंग सत्र,बिजनेस इनसाइट्स, कॉरपोरेट टॉक्स, इंडस्ट्रियल विजिट्स एवं “कॉरपोरेट एक्सपेक्टेशन एंड स्किल्स फ़ॉर एस्पायरिंग प्रोफेशनल्स” विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जाएगा साथ ही उनके सर्वांगीण विकास हेतु उनका उचित मार्गदर्शन किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button