जालौन

उरई की ‘अपनी रसोई’ ने पूरे किए सेवा के तीन वर्ष, 

वार्षिकोत्सव पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री समेत कई गणमान्य

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई (जालौन) : मानवता और सेवा की मिसाल बन चुकी ‘अपनी रसोई’ ने आज अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश किया। गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली इस अनूठी पहल का संचालन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी द्वारा किया जा रहा है, जहां विगत तीन वर्षों से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को स्वादिष्ट और गरम भोजन निशुल्क परोसा जा रहा है।
वार्षिकोत्सव के इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और झांसी के जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने ‘अपनी रसोई’ के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का आदर्श उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनती हैं।
कार्यक्रम में जनमानस की भारी भागीदारी रही और सभी ने इस सेवा भावना को प्रेरणादायक बताते हुए इसके दीर्घकालिक संचालन की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button