मोदीनगर

शादी के बाद सौदा:  महिला दो साल बाद पहुंची थाने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मोदीनगर : एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें प्रेम विवाह करने वाली एक महिला को उसके ही पति ने दो साल पहले एक ट्रक चालक को बेच दिया। महिला को ट्रक चालक द्वारा मुजफ्फरनगर में दो साल तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी अब महिला को कोलकाता में बेचने ले जा रहा था, लेकिन इसी दौरान वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर सोमवार देर शाम मोदीनगर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाई।

पीड़िता के अनुसार, करीब सात साल पहले उसकी मेरठ निवासी एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई थी। दोनों ने 2019 में मेरठ में प्रेम विवाह कर लिया था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदलने लगा। अप्रैल 2023 में उसने महिला को मुजफ्फरनगर के एक ट्रक चालक को बेच दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने उसे जबरन दो साल तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। हाल ही में आरोपी ने महिला को कोलकाता में बेचने की योजना बनाई और उसे ट्रक से वहां ले जाने लगा। रास्ते में मौका मिलते ही महिला किसी तरह भागकर मोदीनगर थाने पहुंची।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस गहन जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button