अमरोहा

8 दिन से बिजली गुल, पेयजल संकट

हसनपुर में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला, ग्रामीणों ने किया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र के हथिया खेड़ा गांव में पिछले 8 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। मंगलवार को ग्रामीणों ने इस समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया।
ग्रामीण पप्पू सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग का प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों को पेयजल की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में पप्पू सिंह, रूपचंद, दौलत सिंह, सतवीर, जयपाल सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल थे। स्थानीय प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button