लातेहार

इटके में केयर एण्ड क्लिनिक हेल्थ सेंटर का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

Care and Clinic Health Center inaugurated in Itke, villagers will get better health services

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार, बारियातू। प्रखण्ड के टोंटी पंचायत अन्तर्गत इटके ग्राम स्थित चार मोहान के समीप सोमवार को केयर एण्ड क्लिनिक हेल्थ सेंटर का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला देवी, पंचायत की मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य मो. होजैफा, समाजसेवी मो. सालिम, हाजी शोएब, सलाउद्दी उर्फ फुचानी केयर एण्ड क्लिनिक के संचालक फार्मासिस्ट अबु होरैरा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर सेन्टर का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। उद्घाटन के पश्चात आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आज भी एक चुनौती है। केयर एण्ड क्लिनिक जैसे सेन्टरों की शुरुआत इस दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय लोगों को समय पर इलाज की सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। स्वास्थ्य हर व्यक्ति का अधिकार है। सरकार के साथ-साथ निजी स्तर पर भी इस प्रकार की पहलें समाज को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने संचालकों को धन्यवाद देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पंचायत की मुखिया शांति देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में इस प्रकार का हेल्थ सेंटर शुरू हुआ है। इससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सेंटर की सेवाओं का भरपूर लाभ उठाएं। समारोह को संबोधित करते हुए सेंटर के फार्मासिस्ट होरैरा ने कहा कि केयर एण्ड क्लिनिक का उद्देश्य गांव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। सेंटर में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ टेलीमेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय ग्रामीणों को सुलभ हो सकेगी।मौके पर मो प्रवेज आलम, मो साजन, मो दर्दा, मो सलमान, मो असलम, मो शमीम, मो फैसल सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button