गोड्डा

एसपी ने विभिन्न थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : पुलिस कप्तान मुकेश कुमार ने जिले के बलबड्डा, मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर सहित कई थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरा थाना परिसर सहित कई अन्य आवश्यक बातों से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी से समस्याओं से संबंधित जानकारी ली और जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिए। उन्होंने रात के समय लगातार पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया और पूरे थाना परिसर पर ध्यान केंद्रित कराते हुए थाना को व्यवस्थित रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से पुलिस जवानों के कमरों की भी जांच की।
उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने और विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने थाने के विभिन्न पंजियों की भी बारीकी से जांच की जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
वहीं उन्होंने देखा कि थाने में चलने वाली सरकारी गाड़ियों की स्थिति अच्छी नहीं है। जिसके लिए उन्होंने कहा कि थाने में कुछ नई सरकारी गाड़ियों की आवश्यकता है, और धीरे-धीरे मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। पेट्रोलिंग के दौरान वाहन की खराब स्थिति की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे अपराधियों को पकड़ने में दिक्कत हो रही है। साथ ही थाने की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद पुलिस जवानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में भी कार्य करने की बात कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button