गोड्डा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का पुलिस लिया जायजा

- मंदिर सहित डाक बम मार्ग का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : श्रावण मास के आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा जिला मुख्यालय अंतर्गत मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर नगर थाना कि पुलिस एवं मोतिया ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम मंदिर सहित बिहार- झारखंड बॉर्डर तक का किया निरीक्षण। इस दौरान शहर के शिवपुरी स्थित रत्नेश्वर नाथ धाम मंदिर में सावन की सोमवारी को भारी भीड़ उमड़ती है इसके अलावा बड़ी संख्या में डाक बम भागलपुर के बरारी से शहर के रत्नेश्वर नाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। जहां रविवार की रात से सोमवार तक मंदिरों से लेकर सड़कों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इसी के मद्देनजर की गई तैयारी को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने शिवपुर स्थित बाबा रत्नेश्वर नाथ मंदिर से लेकर बिहार- झारखंड बॉर्डर स्थित खटनई तक का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, सदर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। वहीं बताया गया कि इस मार्ग पर रविवार और सोमवार को पुलिस की विशेष गश्ती रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button