रामपुर शाहबाद
राणा शुगर मिल पर किसानों का बकाया भुगतान न करने पर भाकियू युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ने दी चेतावनी
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी की अनुपस्थित में तहसीलदार शाहबाद को सौंपा किसानों के हित में काम कर रहे युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ने एक बड़ा कदम उठाया है जिसमें राणा शुगर मिल पर किसानों का बकाये पेमेंट को लेकर राणा शुगर मिल को चेतावनी दी है की अगर सोमवार तक राणा शुगर मिल ने किसानों का पेमेंट नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत मंगलवार 15/7/2025 राणा शुगर मिल करीमगंज पर की जाएगी
और किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में मासिक पंचायत की जाएगी
प्रतिनिधि मंडल में रंजीत यादव युवा जिला अध्यक्ष चौधरी सुंदर पाल सिंह तहसील अध्यक्ष खुशी राम यादव ब्लॉक अध्यक्ष नावेद खान जिला सचिव राजवीर सिंह यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष आदि किसान मैजूद रहे



