मेरठ

ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

मेरठ। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। हादसा रोहटा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे हुआ।

मेरठ मेट्रो में नाइट ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह बाइक से 3 युवक अपने घर कैथवाड़ी की ओर जा रहे थे। लगभग साढ़े 7 बजे रोहटा ब्लॉक के सामने सड़क पर अचानक एक युवक आ गया। उसे बचाने के लिए बाइक सवार ने ब्रेक लगाया, तभी सामने से आ रही ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीनों युवकों को कुचल दिया। टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रैक्टर सहित ट्रॉली पलट गई। वहीं घटनास्थल के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहा एक युवक रजनीश भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कैथवाड़ी गांव के रहने वाले थे तीनों

हादसे में कैथवाड़ी के रहने वाले शहजाद (22) पुत्र अलाउद्दीन, अरशद (19) पुत्र रईसु, रोजू (18) पुत्र अब्दुल की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक मेरठ में चल रहे मेट्रो के काम में मजदूरी करते थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button