बाराबंकी
बिना परमिट के आम का पेड़ काट रहे वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को पकड़ा,दूसरा आरोपी फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। आपको बताते चलें जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ वन माफियाओं के हौसले बुलंद है ताजा मामला देवा थाना क्षेत्र से ग्राम ढिंढोरा से है जहाँ पर प्रतिबंधित आम के पेड़ की कटान कर रहे है एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा है, वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों में मोहम्मद हारून ग्राम ढिंढोरा थाना देवा का रहने वाला है वा लिफाफत अली ग्राम महोलिया थाना देवा का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ देवा रेंज के अंतर्गत केस संख्या 21/2025-26 उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी और वन उपज की अभिवहन नियमावली 1978 की धारा 3 एवं 28 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई की गई। वहीं इस कार्यवाही से वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।



