मुरादाबाद
कुछ दिन पहले हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र पीपलसाना में पूर्व में हुई चोरी की घटना के लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 23500 रुपए बरामद किए गए, तथा आरोपी की पहचान साहिल पुत्र शौकीन उम्र करीब 17 वर्ष, गांव निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तथा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



