
द रायल हेरिटेज इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य ने कहा, 23 हजार दो TC ले जाओ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर मृणाल मीणा ने सुनी पालको की समस्याएं एवं निराकरण हेतु किया आदेशित l जिसके तहत भटेरा चैकी वार्ड न02 बालाघाट के संतोष सोनवाने की शिकायत थी कि द रायल हेरिटेज इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि 23 हजार रुपए जमा करो तभी तुम्हारे बेटे की टीसी दी जाएगी। मेरे दो बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। खैरलांजी तहसील के ग्राम नवेगांव.03 के रामचंद बिसेन का कहना है कि उन्होंने स्कूल की फीस जमा कर दिया है लेकिन फीस अधिक होने की वजह से अपने बच्चे को दूसरे स्कूल में पढ़ाना चाहते है मगर टीसी नहीं दे रहे हैं।
टीसी के लिए पैसे मांग रहे
संतोष का कहना था कि उसके 02 बच्चे सत्यम और पूजा द रायल हेरिटेज इंग्लिश स्कूल स्कूल में पढ़ रहे थे। अब वह अपने बच्चो का एडमिशन अन्य स्कूल में कराना चाहते है, लेकिन द रायल हेरिटेज इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य कह रहे हैं l 23 हजार रुपये फीस जमा करो और टीसी ले जाओ।
फीस देने पर भी टीसी नहीं दे रहे
खैरलांजी तहसील के ग्राम नवेगांव-03 के रामचंद बिसेन का कहना था कि उनका पुत्र नैतिक बिसेन सन राईज पब्लिक स्कूल डोंगरमाली में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है लेकिन स्कूल की फीस अधिक होने और वहां का रवैया ठीक नहीं होने के कारण वह अपने पुत्र को अन्य स्कूल में पढ़ाना चाहते है। उसके द्वारा स्कूल की फीस भर दी गई है। इसके बाद भी उसे टीसी नही दी जा रही है। इस पर कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि संतोष सोनवाने एवं रामचंद बिसेन के बच्चे जिस अवधि तक स्कूल में अध्ययनरत थे उस अवधि की फीस जमा कराकर उनकी टीसी दिलवाएं।




