बरेली
ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, दरोगा ने सीपीआर देकर बचाई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे के पास बीती शाम ऑटो चला रहे चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। चालक की हालत बिगड़ता देख वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के दरोगा और सिपाही ने सीपीआर देकर उनकी जान बचा ली। हालत में सुधार होने पर ऑटो चालक ने दरोगा और सिपाही को आभार जताया और दुआएं दीं। ऑटो चालक टिंकू गुप्ता ने बताया कि उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। वह महीने भर पहले स्वस्थ हुए हैं। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दोबारा ऑटो चलाने लगे हैं। बीती शाम जब वह सेटेलाइट बस अड्डे पर अपने ऑटो में सवारी बैठाकर चलने वाले थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया।



