गोड्डा

झामुमो प्रखंड समिति की हुई आपात बैठक

 - 22 जुलाई तक सभी बीएलए को फॉर्म समर्पित करने का निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महगामा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड समिति की एक आपात बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन की अध्यक्षता में राजमल हाउस, ऊर्जानगर, महागामा के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रखंड के सभी 25 पंचायतों के अध्यक्ष व सचिव अपने-अपने क्षेत्र के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति 22 जुलाई 2025 तक सुनिश्चित करें। साथ ही बीएलए से संबंधित फॉर्म भरकर प्रखंड अध्यक्ष को सौंपे जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बैठक में कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ० कैयूम साहब, मोहम्मद इरफान साहब (केंद्रीय समिति सदस्य), सरवन मंडल (केंद्रीय समिति सदस्य), जिला उपाध्यक्ष मुन्ना खुर्शीद साहब एवं मृत्युंजय प्रसाद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरमगान साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं अन्य प्रमुख उपस्थित नेताओं में प्रखंड सचिव रामजी मुर्मू, नगर अध्यक्ष अब्दुल अहद आजाद, मनोरंजन पासवान, मसूदन उरांव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान, गोपाल मंडल, दिवाकर स्मृति, अख्तर तोहिद, शौकत, मोहम्मद अख्तर कोयला, विकास सिंह, फखरुद्दीन साहब, शब्बीर साहब, फारूक आजम, मोहम्मद रहुप, सादिक जी एवं रामजी मढ़ैया आदि शामिल रहे।बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता और मजबूत आधारशिला पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button