झांसी
आकांक्षा उत्सव कल राइफल क्लब में होंगे कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी । आकांक्षा समिति झांसी मंडल की ओर से 19 जुलाई को आकांक्षा उत्सव 2025 का आयोजन राइफल क्लब में किया जाएगा । आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रचना विमल ने बताया की आकांक्षा समिति का उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामों में महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन सामाजिक उत्थान करना है । राइफल क्लब में आकांक्षा बिक्री हाट लगाई जाएगी यहां महिलाएं अपने उत्पादों को पूरे साल बेच सकेगी । इसके अलावा आकांक्षा परामर्श केंद्र राइफल क्लब तरण ताल मार्ग पर शुरू किया जा रहा है । इस केंद्र में चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, विशिष्ट शिक्षाविद अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे ।कला एवं कौशल का ज्ञान देने वाले प्रशिक्षक योगाचार्य इत्यादि भी निशुल्क सेवाएं देंगे। मुख्य अतिथि समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह आई ए एस होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष पूनम शर्मा, प्रतिभा सिंह डॉक्टर प्रीति चौधरी, उषा सिंह, प्रेरणा शर्मा , निष्ठा सारस्वत त्रिपाठी, मंजुला पांडे ,महासचिव प्रियंका, उपमा पांडे ,डॉक्टर नीति शास्त्री आदि मौजूद रहेगी ।

