
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल/अलवर : अलवर में कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ सभा मे हजारों कार्यकर्ताओं ने शामिल रहे और सभा को सफल बनाया इस अवसर पर बोलते हुए राजस्थान विधानसभा मे नेता विपक्ष टीकाराम जूली ने कहा संविधान सिर्फ कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का जीवंत संकल्प है। उसे बचाना देश को बचाना है, हम उस सोच के खिलाफ लड़ रहे है जो संविधान की आत्मा को कुचलना चाहती है। जब मूल अधिकारों पर चोट होती है, जब संस्थाएं दबाव में होती हैं, और जब जनता की आवाज़ को कुचला जाता है तब संविधान केवल एक किताब नहीं रह जाता, वह प्रतिरोध का प्रतीक बन जाता है।
संविधान रहेगा, तो लोकतंत्र रहेगा। लोकतंत्र रहेगा, तो भारत रहेगा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ “संविधान बचाओ सभा” को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा , कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं जनप्रिय नेता भंवर जितेंद्र सिंह, सह-प्रभारी चिरंजीव राव , सांसद, विधायकगण, पूर्व विधायकगण, पीसीसी के पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन ने संबोधित किया । सभा में खैरथल जिले से भी सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने सभा मे हिस्सा लिया खैरथल से पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, वरिष्ठ सेवादल नेता नारायण छागाणी, पूर्व पार्षद मोहनलाल शर्मा,नगरपरिषद नेता विपक्ष विक्की चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण गुरूजी सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए
