परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 के ध्यानार्थ जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी
Awareness chariot flagged off for Family Health Fair 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सांसद विधायक, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला परिषद, अध्यक्ष व उप विकास आयुक्त एवं सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि ने परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 को समाहरणालय स्थित परिसर से जागरुकता रथ को रवाना किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडो में जाकर परिवार स्वास्थ्य मेला के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी देगा। यह मेला 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक कुल एक माह तक चलेगा। इस परिवार स्वास्थ्य मेला में परिवार नियोजन के दोनो विधियों यथा अस्थायी और स्थायी का सेवा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दिया जायेगा। स्थायी परिवार नियोजन के तहत पुरूषो का नसबंदी एवं महिलाओं का बंध्याकरण किया जायेगा। इस वर्ष का थीम “मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही” है। ग्राम स्तर पर आम सभा के बैठकों में छोटा परिवार सुखी परिवार” तथा “सही अंतर ही है स्वस्थ मां एवं स्वस्थ बच्चे का मंतर के संदेश को प्रचारित किया जाए।चौराहा बैठक के माध्यम से महिला एवं पुरुषों को नसबंदी हेतु उत्प्रेरित किया जाए। उत्प्रेरित करने वाले व्यक्ति को महिला बंध्याकरण हेतु 300 रू० एवं पुरुष नसबंदी हेतु 400 रु० प्रति लाभुक दिया जाना है। महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी के लिए उत्प्रेरक स्वयं लाभुक रिश्तेदार अथवा कोई भी सरकारी एवं गैर- सरकारी व्यक्ति हो सकता है।



