हापुड़
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं के लिए भोज का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड : थाना पिलखुवा क्षेत्रांर्तगत बने पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला प्रशिक्षुओं को एक माह का सामान्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण हेतु पीटीएस जनपद मेरठ रवाना किया । प्रशिक्षुओं को रवाना किए जाने से पूर्व पिलखुवा में ” बड़े खाने ” का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह सम्मिलित हुए तथा दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को अग्रिम प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



