अमरोहा
किसानों ने स्मार्ट मीटर और बिजली तारों का मुद्दा उठाया
अमरोहा में भाकियू की बैठक में चेतावनी मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत में किसानों ने स्मार्ट मीटर और नीचे लटके हाई टेंशन तारों का मुद्दा उठाया l मंडी समिति प्रांगण में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने स्मार्ट मीटरो को उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक बताया l उन्होंने इनके इंस्टॉलेशन को रोकने की मांग की l ईसापुर गांव में 7 फीट की ऊंचाई पर लटके हाई टेशन बिजली के तार किसानों के लिए खतरा बने हुए हैं l यूनियन ने तारो को उचित ऊंचाई पर लगाने की मांग की है l चौधरी समरपाल सिंह ने क्षेत्र में ड्रोन कैमरो से चोरी की अफवाहों पर प्रशासन से ध्यान देने को कहा l किसान नेताओं ने बैंकों में पासबुक एंट्री ना होने की समस्या भी उठाई l उन्होंने इस व्यवस्था को तुरंत बहाल करने की मांग की l बैठक में शराफत अली, परम सिंह, अलीमुद्दीन, मुस्तकीम सैफी, गुलशेर, रणवीर सिंह, अबरार अली, नरेश, भूकन और कुलदीप समेत कई किसान मौजूद थे l



