गोड्डा
मिल्लत कालेज परसा में एनईपी 2020 से संबंधित कार्यशाला संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हनवारा : मिल्लत कॉलेज परसा में बुधवार को एनईपी 2020 से संबंधित तीसरे एवं अंतिम दिन के कार्यशाला सह काउंसेलिंग सत्र सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार एनईपी 2020 में हुए हालिया परिवर्तनों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और छात्र- छात्राएँ सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ तुषार कांत के द्वारा किया गया एवं संचालन डॉ मो जाबेद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष सह एन ई पी 2020 के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर अशरफ करीम ने कहा कि फोर ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम जिसे यूजीसी ने रेगुलेशन में तब्दील कर दिया है। बदलाव किए गए पेपर्स जैसे कि एसोसिएटेड कोर/ वोकेशनल, जो कि पहले माइनर हुआ करता था। नए जोड़े गए विषय जैसे कि इंडियन नॉलेज सिस्टम, ईएलसी अर्थात एले क्टिव पेपर्स, मल्टीडिसिप्लिनरी पेपर्स में किए गए बदलाव, प्रैक्टिकल पेपर्स में बदलाव इत्यादि पर विस्तीर्त रूप से चर्चा किया। तथा सेमेस्टर 1 से लेकर सेमेस्टर 8 तक में रखे जाने वाले विषयों की जानकारी दी। डॉ अभिमन्यु ने एनईपी 2020 में सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के विषय में जानकारी दी। डॉ ब्रह्मनाथ ने एनईपी 2020 में एडमिशन और एग्जिट की बारीकीयों के बारे में बताया। प्रो विकास मुंडा ने एनईपी 2020 के क्रेडिट प्रणाली के ऊपर चर्चा किया। अंत में प्राचार्य डॉ तुषार कांत ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में एनईपी 2020 की रोजगारपरकता, प्रासंगिकता और उसके फायदों के ऊपर विशद चर्चा की तथा विद्यार्थियों के पूछे गए सवालों का जवाब दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो नसीम ने किया। इस मौके पर प्राचार्य के अलावा सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों में मो अब्दुल्ला, मो नदीम, मो खालिद, शशि तथा विद्यार्थीगण उपस्थित थे।



