बरेली
रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के विधि छात्र, 22 को मिली सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) कैंपस के विधि छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) में कमाल कर दिखाया। एक साथ 22 छात्रों ने नेट-जेआरएफ में सफलता प्राप्त की है। कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने एलएलएम के छात्रों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि नेट-जेआरएफ में जिन छात्रों का चयन हुआ है। वे शैक्षिक सत्र 2024 और 2025 स्टूडेंट हैं। नेट-जेआरएफ में 20 बच्चों का चयन हुआ है !



