मेरठ
मेरठ में भाजपा करेगी “कलाम को सलाम” कार्यक्रम, जुटेंगे दिग्गज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। मेरठ में शुक्रवार को भाजपा की ओर से “कलाम को सलाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कुंवर बासित अली कर रहे हैं। प्रोग्राम में भाजपा के दिग्गज जुटेंगे, जो पूर्व राष्ट्रपति पर संबोधन करेंगे प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से 25 जुलाई यानि शुक्रवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति “डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुण्यतिथि के पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, “कलाम को सलाम” इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तरप्रदेश के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बॉस प्रेक्षाग्रह में होगा।
ये रहेंगे अतिथि:
- दुष्यंत गौतम,राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी
- शाहनवाज हुसैन,पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी
- दानिश आजाद अंसारी,राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
- सत्येंद्र सिसोदिया,क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा
- चौधरी जाकिर हुसैन,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
- अमित वाल्मीकि,प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश
- शिव कुमार राणा,जिला अध्यक्ष भाजपा मेरठ
- विवेक रस्तोगी,महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ



