बेतुल

बैतूल भोपाल पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नशे के खिलाफ बैतूल पुलिस का बड़ा अभियान 

नागरिकों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

थाना कोतवाली और गंज थाना प्रभारी रहे अग्रिम पंक्ति में, नगर रक्षा समिति व आमजन भी हुए शामिल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : प्रदेशभर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को गति देते हुए भोपाल पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना जी के निर्देश पर बैतूल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री निश्चल एन. झारिया के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसक्रम के अंतर्गत बैतूल में थाना कोतवाली एवं गंज थाना के प्रभारी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन, नगर रक्षा समिति तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से एक विशेष नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को शपथ दिलाई गई कि हम नशा नहीं करेंगे और नशे से समाज को दूर रखने का हरसंभव प्रयास करेंगे शपथ ग्रहण समारोह में युवाओं, व्यवसायियों, पत्रकार छात्र-एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशे के विरुद्ध संकल्प लिया । इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा और इसे समाज को नई दिशा देने वाला कदम बताया।
एसपी श्री निश्चल एन. झारिया ने कहा कि “नशे के खिलाफ यह मुहिम केवल पुलिस की नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। जब नागरिक आगे आएंगे, तभी नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव होगा।”
कार्यक्रम में नगर रक्षा समिति के सदस्य भी सक्रिय रहे और उन्होंने आम लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की अपील की।
इस कार्यक्रम में नगर रक्षा समिति के प्रमुख नईम मामू एवं सदस्यों ने भारी संख्या में युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने एवं नशे की लत से दूर रहने की  बात पर जोर दिया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button