पाकुड़

गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफतार, कब पकड़े जायेंगे अवैध लॉटरी/ नशीले पदार्थ के सरगना

A person arrested with ganja, when will the illegal lottery/drug kingpins be caught

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में अवैध लॉटरी व नशीली पदार्थ का क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पाकुड़ पुलिस एक्टिव नजर आ रहे हैं। हालही में अवैध लॉटरी क्रय-विक्रय करते हुए कई अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वही सक्रियता का प्रतिफल है कि अवैध लॉटरी/ नशीली पदार्थ खरीद-फरोख्त करने वाले माफियाओं में दहशत का आलम है। वही पुलिस अधीक्षक पाकुड़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा का व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु दण्डाधिकारी/ राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित करते हुए कार्रवाई की गई। निर्देशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू के नेतृत्व में अवैध गांजा खरीद- बिक्री एवं भंडारण करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस निरीक्षक सह- थाना प्रभारी, नगर थाना पाकुड़ प्रयाग दास ने गठित विशेष टीम के द्वारा 25 जुलाई 2025 को विशेष जांच/ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दुलाल रविदास के घर से करीब 726 ग्राम गांजा, मोबाइल, नगद राशि समेत इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन अन्य सामग्री बरामद की गई। साथ ही इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं के साथ दर्ज पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या- 203/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त दुलाल रविदास को विधिवत गिरफ्तार पुलिस के द्वारा कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष जांच टीम ने भौतिक सत्यापन के साथ की गई कार्रवाई के दौरान गांजा खरीद- बिक्री और भंडारण करने के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 726 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, छोटा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, गांजा पैकिंग करने का प्लास्टिक और नगद राशि व मोबाइल भी बरामद की गई। उल्लेखनीय गठित विशेष टीम में पाकुड़ नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास, पु० अ० निरीक्षक राहुल गुप्ता, पु० अ० निरीक्षक विनोद कुमार, स० अ० निरीक्षक सनातन माझी, स० अ० निरीक्षक सुशीला अन्य समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे। बहरहाल जो भी हो पाकुड़ पुलिस फिलहाल सक्रिय भूमिका में है, लगातार छापेमारी के साथ जांच अभियान भी तेज कर दिया गया। नतीजतन अवैध लॉटरी/ नशीली पदार्थ का कारोबार करने वाले असमाजिक तत्वों पकड़े जा रहे हैं। यदि पुलिस जरासी भी सक्रियता बरतें तो निश्चित रूप से अवैध लॉटरी सरगना/ नशीली पदार्थ तस्करी व खरीद-फरोख्त करने वाले सरगना तक पहुंचने में सफलता भी मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button