अमरोहा

अमरोहा में चोर समझकर मजदूरों को पीटने वाले तीन गिरफ्तार

पानीपत से संभल जा रहे थे, रास्ता पूछने पर ग्रामीणों ने समझा था चोर गैंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गांव पतेई खालसा में मजदूरों को पीटने वाले तीन दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 25 जुलाई की रात पानीपत से संभल जा रहे 6 मजदूरों को गांव वालों ने चोर समझकर पीटा था। मजदूर आसिफ अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे गूगल मैप के जरिए रास्ता भटक गए थे। जब उन्होंने गांव वालों से रास्ता पूछा तो गांव वालों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया था। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मंगलवार को डिडौली पुलिस ने तीन ग्रामीणों को पकड़ लिया। जीवाई चौकी प्रभारी सुधीर तोमर ने बताया कि कार सवार मजदूरों को चोर समझकर पीटने के मामले में विनय पुत्र डालचंद, संजीव पुत्र राजवीर और नितिन उर्फ वीरू पुत्र प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी गांव पतेई खालसा थाना डिडौली के निवासी हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button