बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में हुई सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक
Weekly review meeting was held under the chairmanship of BDO Sameer Alfred Murmu

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में कार्य योजना के प्रगति को लेकर साप्ताहिक के समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीपीआरओ, बीपीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता अन्य ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों में चल रही कार्य प्रगति का जानकारी प्राप्त करने के पश्चात के अहम दिशा- निर्देश दिया। उन्होंने 15वें वित्तीय आयोग, मनरेगा अन्य योजना के तहत संचालित कार्य प्रगति का भी समीक्षा उपरांत ससमय- अवधि में ही कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सरकार की तय मानक के अनुरूप ही होना चाहिए।



