ललितपुर
बूथ कमेटियों के गठन पर कांग्रेस ने दिया जोर
मासिक बैठक में जाखलौन में मासूम से दरिंदगी की निन्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कार्यालय पर आयोजित की गयी। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष दयाराम श्रीवास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जाखलौन में तीन वर्षीय बालिका से वीभत्स घटना की निंदा कर आरोपी को शीघ्र पकडऩे की मांग की गई। जिलाध्यक्ष कहा कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बूथ कमेटियों का गठन अति शीघ्र करें। बूथ कमेटियों में 11 सदस्यों का गठन करें तथा बीएलए बनाये बैठक सभी ब्लाक अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष को शीघ्र ही सभी बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति करने को कहा गया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने-अपने वार्डों में जाकर बूथों का गठन करें और पुराने कांग्रेसियों को अपने साथ जोड़कर उनका सहयोग भी ले। बैठक मे आगामी स्वतंत्रता दिवस तैयारियो की समीक्षा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, जिला महासचिव शशिकांत दीक्षित, नाती राजा, इमरान खान, असलम, रामसिंह यादव, मुकेश रजक, नीरज पाराशर, कुलदीप पाठक, मोनू सतवांसा, सीताराम राय, संदीप धौलपुरिया, रामदास, सन्दीप बबेले, महेन्द्र राजा, मोनू खान, पुष्पेंद्र राजा, बबलू, शिवम, राजा यादव, गजेंद्र सिंह, दर्यावसिंह बुंदेला, अमन साहू, हरदेव सिंह, मयंक प्रताप सिंह, जमना प्रसाद सहित अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।