सीएम को महिला पत्रकारों ने बांधी राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर। रक्षाबंधन के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक अलग ही अंदाज में भाई-बहन के इस पवित्र पर्व को मनाया। इस बार उनके सरकारी आवास पर राखी बांधने जयपुर की महिला पत्रकारें पहुंचीं।इस मौके पर माहौल पूरी तरह पारिवारिक और भावुक हो गया। राजधानी जयपुर की जानी-मानी महिला मीडियाकर्मियों ने खुद सीएम को राखी बांधी। एनडीटीवी की सीनियर पत्रकार और रेजिडेंट एडिटर हर्षा कुमारी सिंह ने भी सीएम शर्मा को राखी बांधकर अपनेपन का भाव जताया।
‘ये स्नेह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं’
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान सभी महिला पत्रकारों को अपनी बहन बताते हुए कहा, ‘आप सब समाज को दिशा देने का काम कर रही हैं। राखी के रूप में मिला ये स्नेह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं.’ सीएम ने सभी को उपहार भी दिए और महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।


