जयपुर

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बननी ही चाहिए

ट्रांसफर तुरंत खोले जाएं - जाखड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
जयपुर : राजस्थान के थर्ड ग्रेड शिक्षक लंबे समय से ट्रांसफर नीति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। शिक्षकों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार हो या वर्तमान सरकार, दोनों ने ही ट्रांसफर नीति बनाने का आश्वासन देकर शिक्षकों को गुमराह करने का काम किया है।
 जयपुर में थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने अपनी एकजुटता और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एक बार फिर सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी के नाम पर शिक्षकों को निराश किया। ट्रांसफर खोलने की जगह सरकार ने जनवरी तक ट्रांसफर नीति बनाने की बात कहकर प्लास्टिक की गोली थमा दी।
इस पर राजस्थान शिक्षक संघ (आजाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि जनवरी तक ट्रांसफर नीति बनकर तैयार नहीं होती है तो आंदोलन अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होने तक राजस्थान शिक्षक संघ (आजाद) जयपुर की सड़कों पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखेगा और यदि आवश्यकता पड़ी तो संघ के पदाधिकारी व शिक्षक आमरण अनशन पर भी बैठेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button