अमरोहा

अमरोहा में युवक ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट

5 किमी तक चलती बाइक पर खड़ा रहा, पुलिस कर रही तलाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में युवाओं में स्टंट का क्रेज एक बार फिर सामने आया है। उझारी-ढवारसी मार्ग पर दो युवकों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है। दूसरा युवक पीछे की सीट पर बिल्कुल सीधा खड़ा है। पीछे बैठा युवक संतुलन बनाए हुए करीब पांच किलोमीटर तक इसी तरह बाइक पर खड़ा रहा। यह वीडियो पीछे से आ रही एक कार में बैठे लोगों ने बनाया है।
वीडियो में कार सवारों की बातचीत भी सुनाई दे रही है। वे युवकों के इस हैरतअंगेज और जोखिम भरे करतब पर हैरानी जता रहे हैं। स्टंट करते हुए इन युवकों ने न केवल अपनी जान को जोखिम में डाला है। साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा किया है।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पुलिस लगातार स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद, युवाओं में स्टंट का शौक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि चलती बाइक पर पीछे खड़े होकर स्टंट बाजी करने का वीडियो उनकी जानकारी में है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button