बेतुल

बैतूल सावधान -:बलि का बकरा बना रही है पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री, 

इंजीनियर परमार और विकास गौर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शहर में व्हाइट टाइपिंग सड़क निर्माण का कार्य जोरो से प्रारंभ है। उक्त निर्माण कार्य के निरीक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल द्वारा इंजीनियर परमार और विकास गौर को दे रखी है तथा इन्हीं इंजीनियरों की छत्रछाया में ठेकेदार कपिल शर्मा व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण में तकनीकी मापदंडों की धज्जियां उड़ाते हुए गुणवत्ताहीन कार्य कर रहा है। जब सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य की जानकारी देते हुए कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल से बात की तो उनका कहना है कि व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण में किसी प्रकार की भी धांधली नहीं की जा रही है तथा उक्त सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी इंजीनियर परमार और विकास गौर को उन्होंने दे रखी है। अब यहां प्रश्न यह उठता है कि यदि भविष्य में व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण में हो रही धांधली के संबंध में उच्च अधिकारियों से कोई शिकायत की जाती है और सड़क निर्माण की जांच की जाती है तो उक्त समस्त भ्रष्टाचार और धांधली का टीकरा कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल अपने दोनों इंजीनियर परमार और विकास गौर के सिर पर फोड़ देगी और खुद बच निकलेगी। कुल मिलाकर व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण में जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है उसके लिए कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल द्वारा भविष्य में इंजीनियर परमार और विकास गौर को ही बलि का बकरा बनाया जाएगा। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों एवं अनुभवी एवं वरिष्ठ इंजीनियरों से चर्चा करने पर यह तो स्पष्ट हो चुका है कि शहर में जो व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण किया जा रहा है उसमें पीडब्ल्यूडी की अधिकारी इंजीनियरों और ठेकेदार कपिल शर्मा द्वारा जमकर पलीता लगाया जा रहा है पता चला है कि व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण को लेकर बैतूल के कुछ जागरूक नागरिक सक्षम न्यायालय जाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button