बेतुल
बैतूल स्वदेशी राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन
सरस्वती संस्कार केन्द्र कोलगांव में महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। विद्याभारती मध्य भारत भाऊराव देवरस सेवा न्यास भोपाल द्वारा संचालित जनजातीय क्षेत्र के सरस्वती संस्कार केन्द्र कोलगांव में महिलाओं को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को स्वदेशी राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती वन्दना लिखितकर संकुल प्रमुख ने महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं के महत्व के विषय में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुएं न केवल हमारी संस्कृति की पहचान हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी इनकी अहम भूमिका है। कार्यशाला में महिलाओं ने पारंपरिक व स्वदेशी सामग्री का उपयोग करते हुए सुंदर राखियों का निर्माण किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की कलाई पर स्वयं निर्मित स्वदेशी राखी ही बांधेंगी और अपने-अपने ग्राम केन्द्रों पर भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करेंगी। कार्यशाला में आचार्य भोलाराम मर्सकोले, परसराम तिडगाम, सुश्री पूनम कुमरे, उप संकुल प्रमुख सुश्री सोनम सोनारे, सुश्री आरती धुर्वे, सुश्री सानु बेले, सुश्री नम्रता दीदी, नितेश धुर्वे, संयोजक मंडल सदस्य उपस्थित थे।



