पाकुड़

क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ डीएन आजाद ने दिये सख्त निर्देश, सादे लिबास में भी पुलिस रहेगी तैनात, असमाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

SDPO DN Azad gave strict instructions in the crime meeting, police will be deployed in plain clothes also, strict action will be taken against anti-social elements

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। समीक्षा बैठक में पिछले माह में दिए गये निर्देशों के अनुपालानार्थ में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही मामले के निष्पादन में तेजी लाने के साथ- साथ कुर्की – जब्ती, वारंट अन्य समेत थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर चौकसी बरतने व अवैध खनिज परिवहन अन्य पर लगाम लगाने के निर्देश दिये ।एसडीपीओ डीएनए आजाद ने मीडिया से कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस हर चौक- चौराहे एवं सेंसिटिव एरिया में पैनी नजर बनाए हुए हुए हैं। साथ ही सादे लिबास में भी पुलिस हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि असामाजिक तत्व की हर एक गतिविधियों को समय रहते ही धसत की जा सके। वही पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है। पुलिस सादे लिबास में भी हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखने से सामाजिक तत्वों की हर एक गतिविधियों को समय अवधि में ही ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा होने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button