अमेठी

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा स्थानीय लोगों ने की पुष्पवर्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली।यह यात्रा अमेठी कस्बे के तहसील कोतवाली रोड से शुरू हुई। और गांधी चौक अंबेडकर चौराहा समेत सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा था। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत गाए। उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। चौराहों और गलियों में लोगों ने घरों की छतों और बालकनियों से तिरंगे लहराए। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि तिरंगा करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
साथ में काशी प्रसाद तिवारी , अजय तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष अमेठी, गिरजा शंकर शुक्ल , रामशंकर जायसवाल मंडल अध्यक्ष अमेठी, मनोज तिवारी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमेठी, भूपेंद्र मिश्र ,देव प्रकाश पाण्डेय रवि सिंह, दिनेश तिवारी ,शरद मिश्र , एवं विवेक मिश्र सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button