बरेली
एडीजी रमित शर्मा और वसीम बरेलवी की मौजूदगी में मना पुलिस लाइन में भव्य जन्माष्टमी उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पुलिस लाइन बरेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार बेहद भव्य और यादगार अंदाज में मनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी रमित शर्मा) ने पुलिस परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें मशहूर शायर वसीम बरेलवी शामिल रहे। एसएसपी अनुराग आर्य के और डीआईजी, डीएम, शहर कप्तान मानुष पारीक सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रिज़र्व पुलिस लाइन का माहौल भक्ति और सांस्कृतिक रंगों में रंग गया। पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित नृत्य-नाटिका और भजन प्रस्तुत किए। एडीजी रमित शर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, धर्म पालन और न्याय के लिए संघर्ष का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन पुलिस परिवार को एकजुट करने के साथ संगठन में नई ऊर्जा भरते हैं।



