अमेठी

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का ऐतिहासिक वार्षिक अधिवेशन संपन्न

व्यापारियों ने रखीं अपनी समस्याएं, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समाधान का आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित गीतांजलि मैरिज लॉन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का ऐतिहासिक वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।
इस वार्षिक सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष
लोकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राकेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। प्रतापगढ़ जिले के गड़वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस बैठक में जनपद अमेठी के गौरीगंज रामगंज टीकरमाफी भादर अयोध्या नगर शाहगढ मुसाफिरखाना जगदीशपुर सैठा तिलाई बाजार के आये लगभग 500 व्यापारी इस अधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में कई व्यापारियों ने अपनी समस्याएं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखीं। प्रदेश अध्यक्ष ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई व्यापारी नेता मुकेश सिंह भी मौजूद रहे। सचिन सिंह शोलू ने कहा कि व्यापारी घराने से उनका पारिवारिक रिश्ता है। जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल ने किया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री, अनूप अग्रवाल, राहुल लोहिया, पवन वैश्य, दीपक अग्रहरि, सुशील जायसवाल, विष्णु सोनी और चित्रांशु जायसवाल महिला प्रकोष्ठ कीजिला अध्यक्ष रुचि पाण्डेय संरक्षक लक्ष्मी सोनी मैरी श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में सभी व्यापारियों के साथ खड़ा है। अधिवेशन के दौरान जिले के कई व्यापारियों को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button